Uttarakhand उत्तराखंड: काशीपुर के किन्नी खेड़ा रोड पर कल देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेंट मैरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर पर एक कार और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में कार और टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
उधम सिंह नगर काशीपुर थाने के अधिकार क्षेत्र में किन्नी खेड़ा रोड पर सेंट मैरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर पर रात करीब 12:30 बजे एक टेंपो और कार बेकाबू होकर टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पीड ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि कार और टेंपो में सवार लोग किन्नी खेड़ा जा रहे थे।
Tags: