Uttarakhand: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, व्यक्ति की मौत

Update: 2025-04-09 05:13 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां, एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। यह पूरा मामला जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। जहां, देर रात रानीपुर झाल के पास एक स्कोडा कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News