Uttarakhand:ट्रेंचिंग ग्राउंड में लगी आग, उठता रहा जहरीला धुआं

Update: 2025-02-21 01:53 GMT
Uttarakhand : इंद्रानगर स्थित नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में एक बार फिर आग भड़क उठी है। गुरुवार सुबह से ही ट्रेंचिंग ग्राउंड से जहरीला धुआं उठने लगा और दिनभर कूड़ा सुलगता रहा। जहरीले धुएं के कारण इंद्रानगर, गौलापार समेत अन्य स्थानीय लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। पिछले दिसंबर माह में भी ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगी थी जिसे तीन-चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका था। अब एक बार फिर आग लगने से नगर निगम सकते में है। गुरुवार सुबह से ही वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में निगम की टीम आग बुझाने में जुटी रही। डॉ. कांडपाल खुद मौके पर मौजूद रहे और देर शाम तक 50 से अधिक टैंकरों के जरिए आग पर निगरानी और बुझाने का प्रयास करते रहे।
हालांकि शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। ट्रेंचिंग ग्राउंड में हल्द्वानी के साथ ही नैनीताल, भवाली और रामनगर का कूड़ा डाला जाता है। वर्तमान में यहां डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा है। इससे पहले कूड़े के निस्तारण के लिए लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया था। नवंबर 2022 में कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में कंपनी ने मानकों के अनुरूप काम नहीं किया। जिसके चलते नगर निगम ने पिछले साल कंपनी से अनुबंध तोड़ दिया था।
निगम ने उस कंपनी को कई बार नोटिस भी दिया था। इसके बाद नए सिरे से ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के लिए लिगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने के लिए टेंडर खोला गया। लेकिन यह अभी फाइलों में ही अटका हुआ है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि लिगेसी वेस्ट प्लांट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और संबंधित कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News