Uttarakhand : नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट, शख्स की गई जान

Update: 2025-04-25 01:38 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और गंभीर चोटों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले भी देहरादून के कई नशा मुक्ति केंद्रों में गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिससे काफी हंगामा हुआ था।
यह पूरा मामला राजधानी के मांडूवाला स्थित कर्मा वेलफेयर सोसाइटी नशा मुक्ति केंद्र का है। जहां, साथ रहने वाले कुछ युवकों का मेरठ निवासी अजय कुमार से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अजय कुमार 8 अप्रैल से कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती था।
Tags:    

Similar News