Uttarakhand: महिला श्रद्धालु की मौत, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-07-24 06:18 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के यमुनोत्री के दर्शन कर गंगोत्री धाम जा रही महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बड़कोट थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि नासिक जिले की रहने वाली अरुणा (53) मंगलवार को राड़ी में बीमार पड़ गईं। जिसके बाद उनके परिजन तुरंत अपना वाहन वापस मोड़कर उन्हें बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि अरुणा की मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। कठैत ने बताया कि यमुनोत्री के दर्शन के बाद अरुणा अपने परिवार के साथ गंगोत्री के लिए रवाना हुई थीं।
Tags:    

Similar News