Uttarakhand : बारिश के कारण फटा बादल , 9 मजदूर लापता चारधाम यात्रा रोकी गई
Uttarakhand उत्तराखंड: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस प्रयासरत है। इसी के चलते तीन जुलाई से शुरू हो रही इस पवित्र यात्रा के मद्देनजर जम्मू शहर के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रविवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी ट्रैफिक फारूक कौसर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लोगों की आस्था का प्रतीक इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। जिसके चलते जम्मू में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं व स्थानीय आम लोगों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक विभाग पूरा प्रयास कर रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था दो जुलाई को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से रवाना किया जाएगा। यहां से बालटाल मार्ग पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला सुबह चार बजे तथा पहलगाम जाने वाले श्रद्धालुओं का काफिला साढ़े चार बजे रवाना होगा। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए वाहनों को यात्रा के दौरान कुछ मार्गों पर डायवर्ट कर रोक दिया जाएगा।
जारी एडवाइजरी के अनुसार यात्रा काफिला रवाना होने तक कैनाल हेड से श्री बंदा बहादुर चौक, आरएंडबी ब्रिज से चौथे पुल होते हुए बेलीचराना, गांधी नगर कॉलेज के पास फ्लाईओवर से एशिया, पनामा चौक से होटल एशिया, पीएचक्यू से बिक्रम चौक, वेयरहाउस से बिक्रम चौक, बीसी रोड पर बस स्टैंड से मांडा, इंदिरा चौक, केसी क्रॉसिंग, महेशपुरा चौक व शकुंतला क्रॉसिंग, सरवाल, सुभाष नगर से रिहाड़ी चौक, एक्सचेंज रोड से रिहाड़ी चौक, अंबफला जेल से अंबफला चौक, जानीपुर से वेद मंदिर/अंबफला चौक तक यातायात बंद रहेगा।
इसके अलावा यात्रा के दौरान कुंजवानी चौक, बजालता, सिदड़ा, अटल चौक, टीसीपी नगरोटा, मांडा को कट आउट प्वाइंट रखा गया है, इन मार्गों से सुबह 10 से 12 बजे तक एचएमवी और एलएमवी वाहन गुजर सकेंगे। कुछ मार्गों में बदलाव भी किया गया है। यात्रा के दौरान जेकेपी शहीद स्मारक चौक, रेलवे स्टेशन से मंडलायुक्त कार्यालय के पास रेलवे क्रॉसिंग तक किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। यहां से जाने वाले वाहनों को जोरावर सिंह चौक, पनामा चौक से गुजरना होगा।