Uttarakhand: बारिश और बर्फबारी होने की संभावना,IMD अलर्ट

Update: 2026-01-26 02:19 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। पहाड़ी भाग में लगातार बर्फबारी ने सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया है। वहीं, मैदान भाग में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बने सिस्टम से हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश के पहाड़ी भाग में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ पहाड़ी जिलों में 26 से 28 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरे का असर दिखेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे का असर दिख रहा है। यहां मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आठ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी के लिए भारी ओलावृष्टि और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। जबकि दिन के सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड हो रही है।
मौसम विभाग ने आज शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क को बना रहेगा।
Tags:    

Similar News