Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकरा गई। हादसे के दौरान कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। जहां बेना कुली के पास एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे कार एक डंपर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं को लेकर बद्रीनाथ जा रही कार बेना कुली के पास एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: