Uttarakhand : मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 5 घायल

Update: 2025-02-27 02:23 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: हल्द्वानी में काली चौड़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा टायर फटने से पलट गई। हादसे में दो पुरुषों समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेस अस्पताल से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे राजपुरा निवासी एक परिवार काली चौड़ मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। गौलापार में अचानक ई-रिक्शा का अगला टायर फट गया।

हादसे में राजपुरा निवासी राहुल कश्यप (6 वर्ष), तान्या कश्यप (1.5 वर्ष), प्रज्ञा (1 वर्ष), दीपक (25 वर्ष), विनोद (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सभी को अपनी कार में डालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Tags:    

Similar News