Uttarakhand: हादसा, अनियंत्रित कार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

Update: 2025-04-28 01:50 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। यहां लक्ष्मण झूला क्षेत्र से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार लक्ष्मणझूला से श्रीनगर की ओर जा रही थी।
तोताघाटी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट की मदद से शव को कौड़ियाला पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News