Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में एक भयानक हादसा हुआ, जहाँ कर्णप्रयाग स्थित एक ढाबे में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। हादसे का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कर्णप्रयाग के नारायणबगड़ के रैंस गाँव में हुई। जहाँ सड़क किनारे एक ढाबे में भीषण आग लग गई। इस घटना में ढाबा पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।