Uttarakhand उत्तराखंड: अल्मोड़ा शहर में स्थित गोपाल डेयरी क्षेत्र में आज अचानक आग लग गई। जिसमें डेयरी को नुकसान पहुंचा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया है कि इस घटना में पिता-पुत्र झुलस गए हैं। आपको बता दें कि गोपाल डेयरी क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। ऐसे में क्षेत्र में अचानक आग लगने से आसपास की दुकानों में भी आग फैलने की आशंका है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण डेयरी क्षेत्र में आग लगी थी। जिसमें दुकान मालिक और उसका बेटा झुलस गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।