Uttarakhand उत्तराखंड: मानसून के विदा होने के बाद भी उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने इन सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी की भी संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
रविवार, 5 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 5, 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून और चमोली समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।आज यानि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।