Uttarakhand: पर्यटकों से भरी कार में अचानक लगी आग, मची हड़कंप

Update: 2025-04-21 01:41 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: पर्यटकों से भरी कार में अचानक लगी आग,देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई।लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते गाड़ी से उतरकर भाग गए और अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग कैंपटी रोड पर उस समय लगी जब पर्यटक कार में सवार होकर कैंपटी फॉल घूमने गए थे। देहरादून लौटते समय अचानक कार से धुआं निकलने लगा। गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। जिसके बाद सभी पर्यटक गाड़ी से नीचे उतर गए।
उसी समय कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार लगभग जलकर राख हो चुकी थी। घटना के वक्त कार में 6 लोग सवार थे। आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Tags:    

Similar News