यूकेपीएससी: लेखपाल/पटवारी पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-01-23 15:28 GMT
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स ने दो और आरोपितों को दबोच लिया है। प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण बरामद किये गए है। द्वारिका दिल्ली में रिश्तेदारों की प्री-एक्जाम क्लास चली थी।
बता दें, अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ़ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉल्व किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।
गौर हो कि अब तक 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रश्न लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया। उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारो को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल के रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
Tags:    

Similar News

-->