Roorkeeरुड़की। हरिद्वार। रामनगर आर्य समाज के प्रांगण में दो दिवसीय महर्षि वाल्मीकि रचित श्री राम कथा वेद अनुसार श्रद्धेय आचार्य पवन वीर द्वारा संपन्न हुई।
दो दिन तक चली राम कथा का आनंद भक्त जनों ने उठाया।
राम कथा समापन के पूर्व पुरोहित श्रद्धेय पवन वीर के द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें यजमान की भूमिका सुमित परिवार ने निभाई। इस अवसर पर विद्वान निरंजन एवं आचार्य योगेंद्र मेधावी ने उपस्थित होकर यजमान को आशीर्वाद दिया।
उपस्थित भक्त जनों ने ऋषि लंगर का आनंद लिया। धार्मिक आयोजन के अंत में आर्य समाज प्रधान रामनगर, रामेश्वर प्रसाद सैनी, मंत्री, संदीप एडवोकेट एवं कोषाध्यक्ष नीरज सैनी समेत उपस्थित भक्त जनों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
Tags: