जनता मिलन कार्यक्रम में राज्य CM ने सुनी लोगों की शिकायतें

Update: 2023-02-11 17:12 GMT
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्धता के साथ त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को निर्देश दिए कि जन समस्याओं से संबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित मॉनिटरिंग के साथ ही अपडेट की जाए। इस अवसर पर आईजी के.एस. नगन्याल, अपर सचिव नवनीत पाण्डे, जगदीश चन्द्र काण्डपाल मौजूद थे।
Tags:    

Similar News