उत्तराखंड में AAP को झटका, कर्नल अजय कोठियाल समर्थकों संग आज भगवा दल की लेंगे सदस्यता

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे।

Update: 2022-05-24 04:39 GMT

फाइल फोटो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की।

मदन कौशिक ने सोमवार शाम बताया कि मंगलवार दोपहर बाद चार बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर, कर्नल कोठियाल ने भी अपने समर्थकों से मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचने को कहा है। कर्नल कोठियाल ने पिछले बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते आप से इस्तीफा देने को वजह बताई थी। विधानसभा चुनाव में वे आप के सीएम का चेहरा भी थे, पर चुनाव में खुद के साथ आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। कोठियाल के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
Tags:    

Similar News