हरिद्वार: भारत विकास परिषद के उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की प्रांतीय स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रुड़की और हरिद्वार के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में रुड़की के योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार की टीम विजेता बनी।

बहादराबाद स्थित एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में 14 शाखाओं की सीनियर और जूनियर वर्ग की 13-13 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में कोटद्वार का टीसीजी पब्लिक स्कूल दूसरे और डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा।

जूनियर वर्ग में देहरादून के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवला कलां ने दूसरा और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों की विजेता टीमें दिसंबर में मेरठ में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड पश्चिम प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Tags: