Roorkee रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में रविवार को एक भीषण हादसा हुआ। लिब्बरहेड़ी इलाके में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा लिब्बरहेड़ी पुल के पास हुआ, जहाँ रविवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गिर गए। एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटा घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान निजामपुर निवासी नेत्रपाल के रूप में हुई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी गफ्फार और उसकी मां सईदा गंभीर रूप से घायल हो गए।