Rishikesh: डूबते युवक को बचाने के लिए युवा साधु ने नहर में छलांग लगाई, लापता

Update: 2025-02-17 05:55 GMT
Rishikesh ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में चीला नहर में डूब रहे तीन युवकों (दोस्तों) को बचाने के लिए नहर में कूदा एक साधु लापता है।
मिली जानकारी के अनुसार, चीला के पास नहर के किनारे उत्तर प्रदेश के तीन दोस्त बैठे थे। इस दौरान एक युवक सेल्फी लेते समय नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्त नहर में कूदे तो वे भी डूबने लगे। इन पर्यटकों को बचाने के लिए वहां से गुजर रहा एक युवा साधु नहर में कूद गया। उसने दो युवकों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे युवक को बचाने के प्रयास में साधु नहर में डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह तीसरे युवक को बाहर निकाला।
वहीं, लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि गंगा में डूबा साधु विनोद (24) मूल रूप से मैसूर, कर्नाटक का रहने वाला है। वह हरिद्वार में रहता था। रविवार को वह विंध्यवासिनी मंदिर यमकेश्वर से दर्शन कर लौट रहा था। इसके बाद उसे वीरभद्र महादेव होते हुए हरिद्वार लौटना था। इसी बीच उसके साथ यह हादसा हो गया।
Tags:    

Similar News