Rishikesh: गंगा स्नान के समय तेज बहाव में बह गया किशोर, तलाश में जुटी SDRF

Update: 2025-10-31 01:59 GMT
Rishikesh ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथी धाम के पास गंगा में नहाते समय एक किशोर तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस मौके पर पहुँची। एसडीआरएफ ढालवाला की बचाव टीम ने बचाव अभियान चलाया, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका।
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष पथवाल ने बताया कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी दिनेश प्रसाद रतूड़ी का पुत्र आदित्य रतूड़ी (13) गुरुवार शाम करीब चार बजे भागीरथी धाम के पास गंगा तट पर अन्य दोस्तों के साथ गंगा में नहा रहा था। नदी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण किशोर तेज बहाव में लापता हो गया। बचाव दल के गोताखोरों ने नदी में गहन खोजबीन की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार को भी तलाश जारी रहेगी।
Tags:    

Similar News