Rishikesh: राम कथा सुनने आईं मां-बेटी गंगा में डूबीं, तलाश जारी

Update: 2025-07-09 05:43 GMT
Rishikesh ऋषिकेश: ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी राम तपस्थली के पास सुबह स्नान करते समय मां-बेटी गंगा के तेज बहाव में बह गईं। एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, राम तपस्थली में राम कथा का आयोजन चल रहा है। मां-बेटी मनु उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय, कैलाश रास मोरियाना मध्य प्रदेश और गौरी (18) पुत्री मनीष उपाध्याय मध्य प्रदेश सुबह करीब साढ़े छह बजे राम तपस्थली के घाट पर स्नान करने गई थीं।
इस दौरान दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गईं। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बहाव तेज होने के कारण टीम ने हरिद्वार जल पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बैराज कर्मचारियों को भी सूचित कर दिया है।
Tags:    

Similar News