Rishikesh ऋषिकेश: ऋषिकेश में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। हीरा लाल मार्ग स्थित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार तड़के चार बजे आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब चार बजे कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान और आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।