देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Update: 2023-08-12 14:29 GMT
आज छह जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से शनिवार यानी 12 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट है.
खासकर हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ कई दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है.
Tags:    

Similar News