उत्तराखंड में 6 व 7 को बारिश, बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 6 व 7 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

Update: 2022-03-06 04:37 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 6 व 7 मार्च को बारिश, बर्फबारी का अनुमान लगाया है। प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित चमोली, जिलों में कहीं कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश गर्जना के साथ हो सकती है। साथ ही बारिश-बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। बाकि जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

आठ मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं दून में शुक्रवार को 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। जो कि 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पांच मार्च व आठ मार्च को राज्य में दो ताजा पश्चिमी विछोभ से मौसम परिवर्तन की उम्मीद है।
Tags:    

Similar News

-->