प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा- मनुष्य की असल समस्या है उसका मन

प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या

Update: 2022-07-11 11:53 GMT
प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा- मनुष्य की असल समस्या है उसका मन
  • whatsapp icon
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि मनुष्य की असल समस्या है उसका मन, जिसमें असंतोष, ईर्ष्या और क्रोध जैसी दुर्भावनाएं हैं। उन्होंने इन समस्याओं का समाधान भी मनुष्य के मन को ही बताया। यह बातें उन्होंने कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य में आध्यात्मिकता, आयुर्वेद और वैकल्पिक उपचारों की भूमिका विषय पर तीन दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अंतःकरण की समझ है। यहां की विभिन्न प्राचीन वैज्ञानिक विधाएं हैं जो आध्यात्मिकता की मदद से मनुष्य में सकारात्मक भावनाएं जाग्रत करती हैं, साथ ही व्यक्ति को शारीरिक तथा मानसिक स्तर पर स्वस्थ बनाती हैं।
कार्यशाला के अंतिम दिन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति शरद पारधी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। मानसिक रोगों से बचने के विभिन्न उपायों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक उदाहरणों के साथ समझाया। तीन दिन चली कार्यशाला में 19 अलग-अलग राज्यों से आए करीब 100 शोधार्थियों ने भाग लिया और अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यशाला में अलग अलग सत्रों की अध्यक्षता देसंविवि के डॉ. पीयूष त्रिवेदी, डॉ. अमृत गुरवेंद्र, डॉ. सुरेश बर्णवाल, डॉ. आरती ने की। इस दौरान में डॉ उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ बिजॉय राज, डॉ विवेक महेश्वरी, डॉ चिराग अंधारिया, डॉ प्रेरणा पुरी, डॉ महेश भट्ट एवं डॉ राम प्रकाश शर्मा सहित देसंविवि के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Similar News