Pauri Garhwal: ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Update: 2025-11-14 06:32 GMT

पौड़ी गढ़वाल: राठ क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दिन में ही भालू ने सौंठ एक ग्रामीण को घायल कर दिया। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को सौंठ गांव का पाली तोक निवासी 65 साल के मान सिंह पशुओं के साथ जंगल गए थे। तभी यहां भालू ने उन पर हमला कर दिया।

जिला पंचायत सदस्य नौड़ी सीमा चमोली, गडरी पूनम कैंतुरा, ग्रामीण मंगल सिंह नेगी आदि ने बताया कि भालू के आतंक से ग्रामीणों की रोजमर्रा प्रभावित हो रही है। शासन से लेकर प्रशासन तक शिकायत करने के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। उन्होंने जल्द ही भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Tags:    

Similar News