Pauri Garhwal: पेपर लीक पर गुस्साए छात्र नेता

एनएसयूआई ने पेपर लीक की निंदा की

Update: 2025-09-22 12:44 GMT

पौड़ी गढ़वाल: यूकेएसएससी द्वारा बीते रविवार को कराए गए पेपर के लीक होने पर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने पौड़ी परिसर के मुख्य गेट पर अपनी डिग्री और मार्कशीट की छायाप्रति जला कर प्रदेश सरकार का जोरदार विरोध किया।

सोमवार को पौड़ी परिसर में प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह फेल है , यह युवाओं के भविष्य के कातिल है । एनएयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि यदि पेपर लीक के दोषियों को जल्द सजा नहीं दिलाई गई तो एनएसयूआई मुकर होकर आंदोलन करेगी ।

प्रदर्शन में त्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, निवर्तमान छात्रसंघ सचिव अमन नेगी, अंकित सुंदरियाल, अमन नयाल, ऋतिक रावत, मुकुल कुमार, चिराग गुसाईं, मानसी डंगवाल, दुर्गा खंखरियाल, अखिल रावत, राज नेगी आदि शामिल थे।

Tags:    

Similar News