10 नवंबर को शहर में महिला सशक्तिकरण को लेकर कार रैली का होगा आयोजन

Update: 2022-10-29 14:09 GMT

हल्द्वानी न्यूज़: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से 10 नवंबर को शहर में कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक महिलाओं से भागीदारी करने की अपील की है। शनिवार को बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने कहा कि रैली में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरिशरणं जन संस्था के सहयोग से होने जा रही इस रैली में विभिन्न क्षेत्रों से महिला वाहन चालक प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने सभी महिलाओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में महिला प्रदेश मंत्री शांति जीना, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, उर्वशी बोरा, अरुणा टंडन, गीता कांडपाल, रेनु टंडन, ममता बिष्ट, गीता बिष्ट, सुरभि मेहरोत्रा, विनीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, मंजू पाठक, मधुकर बनोला, संजय गुप्ता, कौशलेंद्र भट्ट, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News