Narsan: 3 8वीं राष्ट्रीय खेल प्रचार प्रसार यात्रा का भव्य स्वागत

Update: 2025-01-19 10:16 GMT
Narsan। हरिद्वार। 38वीं राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार यात्रा का स्वागत नारसन ब्लॉक मेंजबरदस्त तरीके से जगह-जगह हुआ। ब्लॉक खेल समन्वयक एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला पवन राणा ने बताया कि यह यात्रा केवल कन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहैरी, विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक टिकोला तथा अंत में भारत सिंह इंटर कॉलेज में है यात्रा समाप्त हुई इस यात्रा का उद्देश्य और 38राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता जो कि उत्तराखंड में आयोजित होनी है इस हेतु जनसमूह को जागृत करना है।
इस अवसर पर राजकीय केवल कन्या इंटर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपिका सैनी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेज लिबहैरी प्रधानाचार्य भारत वीर सिंह मलिक एवं भारत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ाके प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह सैनी, सविता चौधरी, ईरान फातिमा, सिद्धार्थ शर्मा, नारायण सिंह तथा पंकज कुमार के निर्देशन में इस यात्रा को जबरदस्त प्रोत्साहन मिला।
Tags:    

Similar News