बारिश के बाद भूस्खलन से 166 सड़कें बद, यातायात बाधित- ट्रैफिक डायवर्ट, यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन से की वजह से 166 सड़कें बंद हो गई हैं।

Update: 2022-08-03 05:23 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन से की वजह से 166 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि सोमवार को राज्य में 157 सड़कें बंद थी। मंगलवार को 72 अन्य सड़कें भी बारिश से बंद हो गई।

जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 229 हो गई थी। लेकिन देर सांय तक 63 सड़कों को खोल दिया गया जिससे अब राज्य में बंद सड़कों की संख्या 166 रह गई है। उन्होंने कहा कि इसमें से 77 सड़कें लोक निर्माण विभाग की जबकि 89 सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संचालित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए 200 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रमुख रूप से 12 राज्य मार्ग बंद हैं। विभाग द्वारा बंद सड़कों काे खाेलने का काम युद्धस्तर से किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम सड़कें खाेलने में बाधा बना हुआ है।
जौनसार बावर में एक दर्जन से अधिक मार्ग बंद
विकासनगर। बीती रात को भारी बारिश के चलते पहाडियों पर हुए भूस्खलन के कारण जौनसार बावर क्षेत्र में पहाड़ियों का मलबा सडकों पर आने से एक दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप है। जिससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अपने उत्पादों को मंडियों तक समय पर नहीं पहुंचा पा रहे हैं। लोनिवि ने मार्गों को खुलवाने को जेसीबी लगायी हैं। लेकिन मार्ग यातायात के लिए दोपहर तक ही खुल पायेंगे।
Tags:    

Similar News

-->