Lakhisarai लखीसराय। सूरजगढ़ नगर परिषद में अब नगर कार्यपालक पदाधिकारी का स्थानांतरण होते ही किसी भी सूचना को मौखिक एवं मनमाने ढंग से कार्यालय कर्मी द्वारा जारी किए जा रहे हैं। इसके चलते स्थानीय वार्ड पार्षदों में काफी असंतोष पनपने लगी है । ऐसे पत्र में न तो पत्रांक और न ही दिनांक और ना ही किसी पदाधिकारी अथवा कर्मचारी का हस्ताक्षर होता है । संबंधित मामलों की जानकारी वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल ने दी। उन्होंने कहा कि सूर्य गढा नगर परिषद कार्यालय की ऐसी क्रियाकलाप बहुत विचित्र प्रतीत होता है। ऐसे क्रियाकलापों से सभी वार्ड पार्षद एवं पदाधिकारी को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विदित हो कि सूरजगढ़ नगर परिषद में 05 जुलाई 2024 को टेंपो स्टैंड का खुली डाक होना था। जिसकी निविदा इस पत्र के माध्यम से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बावत में किसी अधिकारी ने नगर परिषद सूरजगढ़ की देखने लायक इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Tags: