Uttarakhand में IMD ने जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Update: 2025-02-28 07:59 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. जिससे प्रदेशभर में एक बार फिर ठंड का एहसास होगा.
IMD ने जारी किया भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भरी बारिश होने की संभावना है. जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम खुला रहेगा.
Tags:    

Similar News