टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन, मलबे की चपेट में आए दो वाहन

Update: 2023-08-21 13:25 GMT
टिहरी। नई टिहरी के चंबा थाने के पास आज सोमवार को भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से टैक्सी पार्किंग के ऊपर मलबा गिर गया। पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है।
प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है, जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं। बार-बार हाईवे भी बाधित हो रहा है। सोमवार सुबह नीलकंठ में भूस्खलन होने से यहां यात्रियों की आवाजाही कुछ देर ठप रही। वहीं अब दोपहर में टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।
Tags:    

Similar News