Haridwar हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित वसंत कुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पति ऋषि और पत्नी वर्षा के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और घटना के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।