Haridwar: 55 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
"55 लाख कीमत के साथ एक गिरफ्तार"
हरिद्वार: पुलिस ने चैकिंग के दौरान 186 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद हुई स्मैक की कीमत 55 लाख से अधिक बताई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 186 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत 55 लाख से अधिक बतायी गयी है। आरोपित का नाम पता नावेद पुत्र असगर है और वह ग्राम पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर रूड़की जिला हरिद्वार का निवासी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।