Haridwar: फाउंड्री गेट के पास रैपिडो चालक गंभीर घायल, नीलगाय बनी हादसे की वजह
फाउंड्री गेट के पास दर्दनाक हादसा, नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
हरिद्वार: बीएचईएल स्थित फाउंड्री गेट के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपिडो बाइक चालक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अचानक सड़क पर आई नील गाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात फाउंड्री गेट से हरिद्वार की ओर आ रहे रैपिडो चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह की बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर अचानक आने वाले जंगली जानवरों से बचाव के लिए सावधानी रखें।