Haridwar: वंदे मातरम पर पुलिस का उत्साही प्रदर्शन

Update: 2025-11-07 11:03 GMT

हरिद्वार: वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर समूचे देश के साथ हरिद्वार में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के तहत पुलिस विभाग में भी वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। जिसके तहत पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाइन रोशनाबाद, जनपद के समस्त चौकी, थाना, कोतवाली, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाईन में भी गीत गायन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान थाना, कार्यालयों में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उर्जा एवं भाव के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर भारतवर्ष की राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया।

Tags:    

Similar News