राज्य स्तरीय माध्यमिक कुश्ती खेल प्रतियोगिता में Haridwar का दबदबा

Update: 2024-10-07 13:02 GMT
Bahadarabad बहादराबाद। हरिद्वार। बहादराबाद। पतंजलि गुरुकुलम में राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती खेलप्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के चार जिले उधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार तथा नैनीताल के 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभागकिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी विभु देव जी द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा की कुश्ती के द्वारा भारत को विश्व में नई पहचान मिली है।
मुख्य अतिथि का स्वागत जिला खेल समन्वयकहरिद्वार गजेंद्र सिंह ने मोमेंटो प्रदान करके किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 फ्री स्टाइल बालक वर्ग में साहिल सोलंकी ने प्रथम स्थान 57 किलोग्राम में प्राप्त किया, योगेंद्र पूनिया ने 61 किलोग्राम में प्रथम स्थान 65 किलोग्राम में सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका अंदर-19 वर्ग में 53 किलोग्राम में मनीषा ने प्रथम, 55 किलोग्राम में साक्षी ने प्रथम, 65 किलोग्राम में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग में 49 किलोग्राम में प्रिया ने प्रथम स्थान, 53 किलोग्राम में योगिता ने प्रथम स्थान तथा 57 किलोग्राम में पूजा बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में 35 किलोग्राम में आदित्य ने प्रथम स्थान, 38 किलोग्राम में आदित्य लोहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 30 किलोग्राम में रिया ने प्रथम स्थान, 36 किलोग्राम में अलीशा ने प्रथम स्थान, 42 किलोग्राम में मेघा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियनशिप में हरिद्वार में प्रथम स्थान, उधम सिंह नगर ने दूसरा स्थान तथा देहरादून में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुबोध नयन, अरुण कुमार खरे, आलोक सिंह, शालू तोमर, सुनीता देवी, प्रीति सैनी, उर्मिला, अमरपाल, नवीन सैनी, अरुण सैनी, प्रदीप कुमार, अजय शर्मा, प्रदीप कुकरेती, मनमोहन डबराल, रवि कुमार, ओम सिंह, नरहरि, संजीव कुमार, पवन राना तथा मनजीत राणा आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। अंत में जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि कथा सहयोगियों का प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए अपना आभार प्रकट किया।
Tags:    

Similar News

-->