Haldwani: प्रदेश में मानसून की समयावधि में बदलाव की आशंका

Update: 2024-09-12 07:22 GMT
Haldwani हल्द्वानी । उत्तराखंड में मानसून के आगमन और उसकी वापसी के समय अंतराल में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। इस पर अध्ययन चल रहा है।
प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन जून माह में औसतन 20 से 23 तारीख के दौरान होता है। 20 से 25 सितंबर तक उत्तराखंड से मानसून की वापसी हो जाती है। यह औसतन तारीख सालों के मानसून के व्यवहार के बाद मानी जातीं हैं। हालांकि विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में मानसून औसत तारीख से देरी से आ रहा है और देरी से विदा हो रहा है।
विदाई की बात करें तो अभी उत्तराखंड में मानसून अगले करीब तीन से चार सप्ताह तक और सक्रिय रह सकता है। अनुमान है कि मानसून अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में ही विदा होगा। साल 2022 और 2023 में भी मानसून अक्टूबर में ही विदा हुआ था।
आगमन की बात करें तो पिछले तीन सालों से मानसून औसतन तारीख से देरी से उत्तराखंड में आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 10 साल में मानसून ने इस तरह का व्यवहार कई बार दिखाया है। पिछले तीन सालों से यह बदलाव लगातार देखने में आ रहा है।
Tags:    

Similar News

-->