हल्द्वानी: शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Update: 2022-09-05 13:00 GMT
11 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने समस्या युक्त ज्ञापन मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा है। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 500 रूपए प्रतिदिन देने की घोषणा कोरी साबित हुई है।
उन्होंने घोषणा पर अमल करने, बीमा सुरक्षा प्रदान करने, पीएफ सुरक्षा प्रदार करने, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग की है। इधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगने से व्यापारियों व राहगीर मुश्किल में हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नगर निगम परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

Similar News