Garhwal आयुक्त ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Update: 2025-04-22 16:29 GMT
Pauri Garhwal : कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में चार धाम यात्रा , वनाग्नि , पेयजल , सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्पलाइन और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई । कमिश्नर गढ़वाल ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मंडल स्तर पर सभी विभागों को 25 अप्रैल  तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद उन्होंने स्टेट हाईवे पर चल रहे टारिंग और पैच वर्क की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कमिश्नर गढ़वाल ने कहा कि चार धाम यात्रा की दृष्टि से श्रीनगर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां यातायात के साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन को श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुछ ऐसी धर्मशालाओं और रैन बसेरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी वाटर प्वाइंटों को क्रियाशील रखने तथा सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की सक्रिय तैयारियों की सराहना की।
कमिश्नर गढ़वाल ने डीएम गढ़वाल को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्र में ग्रामीण मोटर मार्गों की स्थिति के सम्बन्ध में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मोटर मार्गों पर चल रहे डामरीकरण एवं गड्ढामुक्त कार्यों की गुणवत्ता के सम्बन्ध में उन्होंने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के मध्य डामरीकरण की गुणवत्ता तथा द्वारीधार गौशाला के पास पैचवर्क की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को चल रहे डामरीकरण के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर गढ़वाल ने कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए विभागीय समन्वय एवं जनसहभागिता आवश्यक है । उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। कमिश्नर गढ़वाल ने वनाग्नि रोकथाम के लिए जिला स्तर पर अपनाये जा रहे नवाचारों , जन जागरूकता अभियान तथा शीतलाखेत मॉडल को 30 से अधिक गांवों में क्रियान्वित किये जाने पर संतोष व्यक्त किया। गर्मियों में हर ग्रामीण को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को पम्पिंग की समयावधि बढ़ाने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभागों के साथ श्रीनगर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर ड्राई रन करने की बात कही । उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर जैसे स्थान पर आवास, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिए जाने की जरूरत है । 
Tags:    

Similar News

null