Dehradun देहरादून : पुलिस ने बताया कि रविवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना पटेल नगर इलाके में महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे स्थित एक घर में सुबह करीब 6:45 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक कमरे वाले घर में चूल्हा और रसोई गैस सिलेंडर रखा था और रात में खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दिए जाते थे।
पुलिस ने बताया कि रात में सिलेंडर से रिसाव होता रहा और सुबह बिजली के स्विच से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई, जिससे सिलेंडर फट गया। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके बच्चों अमर (11), अनामिका (8) और सनी (8) के रूप में हुई है।
Tags: