Uttarakhand में नकली दवा घोटाले का भंडाफोड़, हिमाचल की फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार

Update: 2025-08-21 15:24 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के रैपर बनाने वाले गिरोह के सदस्य विजय कुमार पांडेय को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से गिरफ्तार किया है। वह ब्रांडेड कंपनियों के नाम और क्यूआर कोड छापता था। पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नकली दवाइयों के कारोबार से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार कर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है।
एसटीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से एसवी फायल कंपनी के मालिक विजय कुमार पांडेय निवासी ग्राम कमलापति पट्टी खौना तहसील बेनी पट्टी जिला मधुबनी बिहार वर्तमान निवासी नालागढ, बद्दी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
आरोपित गिरोह में सक्रिय था और नकली दवाइयों के लिए रेपर, रेपर पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम प्रिंट व क्यूआर कोड तैयार करता था। इस मामले में एसटीएफ अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुछ अन्य के बारे में अहम सुराग भी टीम के हाथ लगे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि विभिन्न ब्रांडेड दवा कंपनियों की जीवन रक्षक दवाइयों की हुबहू नकल कर नकली दवाइयां तैयार करने वाले गैंग के विरुद्ध एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नकली दवाइयां बाजार में बिकने से आमजन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होता है वहीं दूसरी ओर राजस्व की भी हानि होती है।
Tags:    

Similar News