Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दून अस्पताल के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना दो गुटों के बीच विवाद के चलते हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दून अस्पताल के बाहर हुई। 18 अक्टूबर की देर रात बदमाशों ने अस्पताल के बाहर चाय पीने आए एक युवक को गोली मार दी। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि दो गुटों के बीच विवाद के चलते बदमाशों ने युवक को गोली मारी है। घायल युवक की पहचान दिशांत सिंह राणा पुत्र बलवंत सिंह राणा निवासी हौसला जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई हैDehradun देहरादून: राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दून अस्पताल के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। यह घटना दो गुटों के बीच विवाद के चलते हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दून अस्पताल के बाहर हुई। देर रात बदमाशों ने अस्पताल के बाहर चाय पीने आए एक युवक को गोली मार दी। मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से पता चला है कि दो गुटों के बीच विवाद के चलते बदमाशों ने युवक को गोली मारी है। घायल युवक की पहचान दिशांत सिंह राणा पुत्र बलवंत सिंह राणा निवासी हौसला जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।