Dehradun : पुल से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Update: 2025-05-25 02:20 GMT
Dehradun देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में शिमला बाईपास पर निर्माणाधीन पुल से गिरकर घायल हुए युवक मोहम्मद शब्बीर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ दिन पहले शिमला बाईपास पर निर्माणाधीन पुल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अस्पताल से युवक का डेथ मेमो प्राप्त हुआ।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद शब्बीर (22) पुत्र जहूर हसन था। उन्होंने बताया कि मृतक सहसपुर के रामपुर कलां का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:    

Similar News