Dehradun: बारिश से तबाही मंदिर की सुरक्षा दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-08-30 07:13 GMT
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश के कारण घरों, स्कूलों, इमारतों, दुकानों, कच्चे मकानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी बीच ताजा मामला तहसील क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक मंदिर की सुरक्षा दीवार गिर गई है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना तहसील क्षेत्र के मंझगांव में हुई है। जहां बारिश के कारण महासू देवता मंदिर की सुरक्षा दीवार गिर गई है। इस दौरान दीवार के अचानक गिरने से ऊर्जा निगम का एक बिजली का खंभा भी मलबे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि हादसे में मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही किसी जनहानि की भी कोई सूचना नहीं है।
ग्राम स्याना श्याम दत्त जोशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण मंदिर की सुरक्षा दीवार गिर गई है। बताया गया कि यह दीवार काफी पुरानी थी और कमजोर हो गई थी। उन्होंने तहसील प्रशासन से मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
Tags:    

Similar News