Dehradun: रोडवेज बस की चपेट में व्यक्ति की मौत मची अफरा-तफरी

Update: 2025-10-31 01:02 GMT
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में आज यानी गुरुवार को एक भयानक हादसा हो गया। जहाँ एक रोडवेज बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आईएसबीटी स्थित फ्लाईओवर के नीचे हुई। जहाँ एक रोडवेज बस ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस की भीषण टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जाँच की। साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है।मृतक की पहचान देहरादून के सवाई कालसी निवासी 57 वर्षीय शिवराज सिंह चौहान के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
Tags:    

Similar News

null