Dehradun:कार्य में जुटी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-08-30 07:15 GMT
Dehradun देहरादून: राजधानी देहरादून में एक भीषण हादसा हुआ है। जहाँ सड़क से मलबा हटाने के काम में लगी एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मौके पर चालक अपनी जान बचाकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया कि हादसे में पहाड़ी से भारी मलबा जेसीबी पर गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना माख्टी-ककनोई मोटर मार्ग पर हुई। जहाँ राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागूरा के पास मलबा हटाने का काम चल रहा था। सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगी हुई थी। इसी बीच अचानक पहाड़ी से जेसीबी पर और मलबा गिर गया। गनीमत रही कि इससे पहले ही ऑपरेटर ने छलांग लगा दी। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। जबकि जेसीबी मशीन मलबे में दब गई। बताया गया कि सहारनपुर के बेहट के मुरादनगर निवासी अमन जेसीबी में मौजूद था। खतरा भांपते ही ऑपरेटर ने छलांग लगा दी। फिलहाल ऑपरेटर सुरक्षित है।
Tags:    

Similar News